17 November, 2019

Affiliate Marketing


               Affiliate Marketing
अब हम Affiliate Marketing के बारे में जानेंगे। वैसे तो अपने ब्लॉग से online पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है। जैसे कि Advertising Services Provide करना, किसी चीज़ को बेचना आदि। पर आज जिस तरीके की बात हम करने जा रहें है वह सबसे अधिक कमाई करने का बढ़िया जरिया माना जाता है। उस तरीके का नाम है Affiliate Marketing
https://sahizankari.blogspot.com/2019/11/affiliate-marketing.html
इस पोस्ट में संझेंगे  :-
Affiliate marketing क्या है?
Affiliate marketing कैसे काम करती है?
Affiliate marketing से सम्बंधित Definitions.
Affiliate marketing से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (Frequently Asked Questions) तो चलिए एक-एक करके इन सब को विस्तार से समझते हैं।


Affiliate marketing क्या है?
Affiliate Marketing, Marketing का एक ऐसा तरीका है, जिसमे कोई व्यक्ति अपने किसी Source जैसे कि ब्लॉग या वेबसाइट के द्वारा, किसी अन्य कंपनी या Organization के products को प्रमोट करता है या recommend करता है। इसके बदले में वह कंपनी या आर्गेनाईजेशन उस व्यक्ति को कुछ Commission देती है। अलग-अलग products के हिसाब से अलग-अलग commission होती है। यह commission sale का कुछ प्रतिशत हिस्सा भी हो सकती है या कुछ निश्चित राशी भी। यह products कुछ भी हो सकते हैं, web hosting से लेकर कपड़ों या electronics तक।


Affiliate marketing कैसे काम करती है?
जो Company या Organization अपने products  प्रमोट करना चाहती है, वह अपना Affiliate Program offer करती है। अब कोई अन्य व्यक्ति जैसे कोई ब्लॉग या वेबसाइट Owner उस program को Join करता है, तो Company या Organization उसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर उनके प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के लिए कोई बैनर या लिंक आदि देती है। अब अगले कदम में वह व्यक्ति अपने Blog या Site पर उस लिंक या बैनर को अलग-अलग प्रकार से लगता है। अब उस ब्लॉग या वेबसाइट पर बहुत से Visitors आते हैं। जब कोई visitor उस लिंक या बैनर पर click करके Affiliate program offer करने वाली कंपनी या Organization  की वेबसाइट पर पहुँचता है और कोई चीज़ खरीदता है या किसी service के लिए Sign up करता है तो उसके बदले में वह कंपनी या Organization उसे Commission देती है।


Affiliate marketing से सम्बंधित Definitions:-
  इस topic को deeply समझने के लिए इन definitions को जानिए।
Affiliates: Affiliates उन्हें कहा जाता है जो व्यक्ति किसी Affiliate program को join करके, उनके products को अपने sources जैसे की blog या website पर promote करते हैं।
Affiliate Marketplace:  कुछ ऐसी companies है जो अलग-अलग विषयों में Affiliate Programs offer करती हैं, उन्हें Affiliate Marketplace कहा जाता है। जैसे कि amazon
Affiliate ID: Affiliate Programs के द्वारा हर एक Affiliate को एक Unique ID दी जाती है, जो Sales की जानकारियां जुटाने  में help करती है।
Affiliate link: हर एक Affiliate को अलग-अलग products की प्रमोशन के लिए कुछ links provide किये जाते हैं, जिन पर click करके Visitors किसी अन्य website पर पहुँचते हैं, जहाँ वह कोई प्रोडक्ट खरीद सकते है। इन links के द्वारा ही Affiliate program वाले सेल्स को track करते है।
Commission:  वह राशि (Amount), जो Affiliate को प्रत्येक sale के हिसाब से प्रदान की जाती है। यह sale का कुछ percent (%) या पहले से निश्चित कोई राशि हो सकती है
Link Clocking: जादातर Affiliate links लंब और दिखने में अजीब से लगते है। ऐसे links को URL shorter का प्रयोग करके छोटा करना।
Affiliate मैनेजर: कुछ Affiliate programs के द्वारा Affiliates की मदद के लिए और उन्हें सुझाव (टिप्स) देने के लिए कुछ व्यक्ति नियुक्त किये जाते है, वे Affiliate मेनेजर कहलाते हैं।
Payment Mode: इसका अर्थ है की वह माध्यम (medium) जिसके द्वारा आपको आपकी commission दी जायेगी। अलग-अलग Affiliates अलग-अलग modes offer करते हैं। जैसे- Cheque, Wire transfer, PayPal इत्यादि।
Payment Threshold: वह न्यूनतम (minimum) राशि जिसे जब आप Earn कर लेंगे तो आपको आपकी बनती payment की जायेगी। अलग-अलग programs की payment threshold राशि अलग-अलग होती है।


Affiliate marketing से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन (Frequently Asked Questions)
तो चलिए Affiliate Marketing के बारे में इतना सब जान लेने के बाद कुछ ऐसे प्रशनों के उत्तर जानते है जो अक्सर आपके मन में Affiliate Marketing के विषय में आ सकते हैं।
क्या एक ही या वेबसाइट पर Affiliate Marketing  और Ad Networks जैसे कि Ad sense  को use किया जा सकता है?
जी हाँ, Affiliate Marketing और Ad Networks को एकसाथ use किया जा सकता है। कई लोगो के लिए Affiliate Marketing ad networks के मुकाबले कमाई का बढ़िया source है।
क्या Affiliate Marketing के लिए ब्लॉग या वेबसाइट होना जरूरी है?
जरूरी तो नहीं हैं, परंतु फिर भी Affiliate Marketing  से पैसे कमाने का सबसे बढ़िय source,  ब्लॉग या वेबसाइट है।
Affiliate marketing से जुड़ने के लिए क्या कोई खास course इत्यादि करना पड़ता है?
जी नहीं, आपको बस इस के सम्बन्ध में कुछ चीज़ों की knowledge होनी चाहिए।
हम Affiliate Marketing से कितने पैसे कमा सकते है?
यह completely आप पर depend करता है आप कितने visitors को program की तरफ आकर्षित कर पाएं हैं और उनसे कितनी सेल्स हुई है। उस हिसाब से ही आपको commission मलेगी।                           
                                                                                                            
                                                                                                                  Thank You

No comments:

Recent Post

Affiliate Marketing

               Affiliate Marketing अब हम Affiliate Marketing के बारे में जानेंगे। वैसे तो अपने ब्लॉग से  online  पैसे कमाने के बहुत स...